मंजू देवी ने किया नामांकन किया जीत का दावा
बाघमारा। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 3 से समाजसेवी रौनक गुप्ता की मां मंजू देवी ने अपने समर्थकों संग नामांकन के लिए आशीर्वाद रैली निकाली। मंजू देवी ने नामांकन कर पत्रकारों से बात की और कहा कि वार्ड 3 की जनता अपने क्षेत्र में विकास चाहती है। जनता के मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी के साथ नागरिक सुविधा को लेकर पूरी योजना के साथ जनता के लिए लड़ रही हूं। जनता का आशीर्वाद साथ और समर्थन मेरे साथ है।
समाजसेवी रौनक गुप्ता ने कहा कि वार्ड 3 में जनता के मूलभूत सुविधा के लिए कार्य किया जाएगा। हर घर में खुशहाली हो इसके लिए पूरी योजना के साथ जनता के बीच जाना है। वार्ड 3 की जनता जनार्दन का आशीर्वाद मेरे साथ है।

