सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने किया वार्ड 17 से नामांकन

Local

भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 से सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने मंगलवार को नामांकन किया। सुमेश कुमार साव उर्फ गामा अपने समर्थकों के साथ नगर भ्रमण कर जनता से आशीर्वाद लिया।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वार्ड 17 के विकास को लेकर चुनाव में बतौर पार्षद प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि वार्ड 17 में नागरिक सुविधा के साथ सड़क पानी स्ट्रीट लाइट स्वास्थ्य सुविधा को लेकर योजना बद्ध तरीके से कार्य करूंगा। वार्ड 17 में विकास कार्य करना ही पहली प्राथमिकता है। जनता का साथ और सहयोग मेरे साथ है। हर घर खुशहाली ही मेरा ध्येय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *