वार्ड 17 को विकसित करना उद्देश्य – सुमेश कुमार साव उर्फ गामा

Local

सुमेश कुमार साव उर्फ गामा को मिला ब्रीफकेस छाप

भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा को ब्रीफकेस छाप क्रम संख्या 8 आवंटित किया गया है।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि वार्ड 17 को विकसित करना ही उद्देश्य है। वार्ड 17 में विकास हो इसके लिए लंबे समय से नागरिक सुविधा पानी सड़क बिजली स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास करता रहा हूं । महिला सशक्तिकरण के दिशा में स्वयं सहायता समूह का गठन महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से संबल प्रदान करने की दिशा में काम किया हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे द्वारा किए गए कार्यों को वार्ड 17 की जनता अवलोकन जरूर करेगी। मुझे आम नागरिकों का समर्थन पूर्व के कार्यों में भी मिलता रहा है और पूरा विश्वास है कि जनता पार्षद प्रत्याशी के तौर पर मुझे अपना समर्थन और आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजय बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *