भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ प्रत्याशियों में चुनाव प्रचार तेज हो गया है।
वार्ड 16 की पार्षद प्रत्याशी अरुणा कुमारी को चुनाव चिन्ह बल्ला छाप आवंटित किया गया है। अरुणा कुमारी ने कहा कि विकास किया है जनता पर पूरा भरोसा है। अपने कार्यकाल में सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्ट्रीट लाइट के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने का भरपूर प्रयास की हूं। जिसका लाभ लाभुकों को मिला । सेवा करना ही मेरा उद्देश्य रहा है और मुझे विश्वास है कि इस बार भी जनता अपना आशीर्वाद देगी।


