अमित अग्रवाल ने किया भूली का दौरा

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में धनबाद नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार अमित अग्रवाल ने भूली में दौरा कर जनता से वोट की अपील करते हुए एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। दौरा करने के दौरान अमित अग्रवाल नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा के आवास पर मुलाकात की और समर्थन मांगा।
इस दौरान अमित अग्रवाल ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर दावा किया कि पूर्व महापौर निगम के कार्यकाल के बाद कहां थे। कभी जनता की सुध नहीं ली। आज राजनीति की संस्कृति गाड़ियों का काफिला से जुड़ गया है जिसके पीछे भ्रष्टाचार ही है। जनता को कोई सुविधा नहीं मिला। जिन योजनाओं की शुरुवात की गई वह सालों बाद भी अधूरा है। कई योजनाओं को शायद ही पूरा होते देख सकूं।
इस मौके पर डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव में धनबाद के विकास के लिए मोर्चा मंथन करने के उपरांत किसी को समर्थन करने पर विचार करेगी। अमित अग्रवाल हिंदू संगठनों से जुड़े रहे हैं और उनका स्वागत किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *