जन मुद्दों से भटकाने का षडयंत्र रचा जा रहा – मो अफसर उर्फ छोटू

Local


@ विजय कुमार

कतरास। कतरास के वार्ड 2 अंतर्गत छाताबाद में पार्षद प्रत्याशी मो अफसर उर्फ छोटू ने आवाम के साथ बैठक की और फिर बैठक उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वार्ड 2 में आवाम को जन मुद्दों से भटकाया जा रहा है और एक षडयंत्र के तहत अफवाह फैलाई जा रही है। जो प्रत्याशी एवं के हित में आवाज उठा रहा है। वार्ड 2 में पानी बिजली सड़क प्रदूषण की बात कह रहा है। उसको लेकर अफवाह फैलाई जा रही है कि वह प्रत्याशी पैसा का लेनदेन कर बैठ गया है।
मो अफसर उर्फ छोटू ने चुनौती देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले आवाम के सामने सीधे आकर तथ्यों पर आमने सामने आकर बात करे।
आवाम समर्थन और सहयोग मेरे साथ है और विरोधी हार के डर से अफवाह फैलाकर आवाम को गुमराह कर रहा है।
बैठक में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *