भूली। भूली सी ब्लॉक स्थित अटल स्मृति पार्क में धनबाद नगर निगम महापौर चुनाव के निमित मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में भूली मंडल अंतर्गत वार्ड संख्या 15 एवं 16 के बूथ स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक आदरणीय राज सिंहा उपस्थित हुए।
इस अवसर पर धनबाद महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह उपस्थिति थे।
बैठक में उपरांत मनोज गुप्ता ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी रणनीतियों पर सार्थक चर्चा हुई।
सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण प्रेरणादायक रहा।
बैठक का संचालन बबलू सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन इंद्रकांत झा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से ललन मिश्रा, सूरज कुमार पासवान, रजनीश तिवारी, सतेंद्र ओझा, आशा राय, गंगोत्री सिंह, कलावती देवी, लालती देवी, सावित्री देवी, ओम प्रकाश झा, श्याम शर्मा, सुमन सिंह, सखि चंद महतो, प्रयागराज रविदास, गौतम पासवान, शूकर दास, कैलाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, कुणाल रंजन, रमेश यादव आदि मौजूद थे।

