मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कम्बल

Local


भूली। मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। भूली सी ब्लॉक खटाल के समीप दर्जनों जरूरतमंदों को कम्बल दिया गया।
मौके पर मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ठंड से कोई जीवन हारे नहीं इसलिए वृद्ध महिला पुरुष के बीच कम्बल का वितरण किया गया है। वृद्ध महिला पुरुष के साथ असहाय लोगों को प्राथमिकता के तौर पर कम्बल उपलब्ध कराया जा रहा है। आगे भी कार्यक्रम आयोजित कर लाभुकों को चिन्हित करते हुए कंबल वितरण किया जाएगा।
मौके पर भाजपा नेत्री भूली मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री आशा राय ने कहा कि मानव सेवा के रूप में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के मानव अधिकार के मानवीयता के मजबूत पक्ष को रखता है। ऐसे कार्य को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।


मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष किरण चौहान ने कहा कि संस्था सिर्फ मानव अधिकार के कानूनी पक्ष की ही लड़ाई नहीं लड़ती बल्कि इसका मानवीय पक्ष भी मजबूत है। कम्बल वितरण सांकेतिक हो सकता है। हमारा लक्ष्य मानव के हर पहलू के अधिकार की रक्षा करना है।
मौके पर मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश राय ने कहा कि संस्था की प्राथमिकता मानव को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है और मानव रक्षा के हर पहलू पर हम गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *