मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने मांग वोट, रोहित यादव ने दिया समर्थन

Local

कतरास। धनबाद नगर निगम का चुनाव सरगर्मी तेज हो चुकी है सभी मेयर प्रत्याशी क्षेत्र का दौरा कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं । मंगलवार को कतरास में मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह ने कतरास वार्ड संख्या 1 से लेकर 4 तक दौरा किया। इस दौरान समर्थको ने खासा उत्साह देखा गया ।
वहीं जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव के आवासीय कार्यालय तेतुलिया के आगाहडीह में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को उन्होंने अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर संजीव सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि धनबाद नगर निगम में विकास दो भागों में बांट कर किया गया। एक क्षेत्र सभी सुविधाओं से लैश तो हो गया। लेकिन दूसरा क्षेत्र नागरिक सुविधा के अभाव से जूझ रहा है।
संजीव सिंह ने कहा कि गया पुल ऐसा लकीर बन गया जिसके एक हिस्से में विकास दिखता है और दूसरे हिस्से में अभाव दिखता है।
संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम में जैसा प्रतिनिधि होगा वैसा ही विकास होगा। जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्हें भरोसा है कि धनबाद में अब विकास होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *