भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 की पार्षद प्रत्याशी मौसमी कुमारी ने प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल से विशेष बातचीत में कहा कि वार्ड 15 में नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधा के क्षेत्र में काम किया गया। सड़क और नाली कुछ क्षेत्र में गतिशील अवस्था में हैं। कुछ का टेंडर भी हुआ है काम होना बाकी है।
मौसमी कुमारी ने कहा कि वार्ड 15 में अटल क्लिनिक के साथ शहरी स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों का इलाज और दवा मिल रहा है। लोगों के प्रति स्वास्थ्य सुविधा को लेकर यह बड़ी पहल थी। स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन का लाभ भी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को मिला है। वार्ड 15 में शिक्षा बेहतर हो और सुविधा मिले इसके लिए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में लगातार काम किया गया है।
वार्ड 15 में जो कार्य मेरे या पूर्व ke कार्यकाल में हुआ उसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
मौसमी कुमारी ने कहा कि चुनाव में सभी प्रत्याशी को अपना विचार रखने योजना बनाने बताने का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन नयी दिशा सही दिशा भी हो यह जरूरी है। जनता के हित में मेरे द्वारा या मेरे भाई पूर्व पार्षद रंजीत कुमार के द्वारा जनहित में योजनाबद्ध तरीके से कार्य को आयोजित किया गया। रंजीत कुमार का नाली में लेट कर आंदोलन करना या पानी टंकी पर चढ़कर आंदोलन या फिर सड़क की मांग को लेकर भूख हड़ताल जिसमें शिक्षक, पत्रकार भी शामिल थे। क्या ये मांग निजी थी। नहीं यह वार्ड 15 ही नहीं पूरे भूली के जनता के लिए थी।
मौसमी कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दिशा में बेहतर कार्य हुआ है इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत भी है। मैं स्वयं मानती हूं कि महिलाओं को आगे बढ़ कर आर्थिक रूप से सक्षम और परिवार को मजबूत करने के दिशा में आगे आना चाहिए। आज कई महिलाएं स्व रोजगार का कार्य कर रही हैं। साथ में अन्य महिलाओं के रोजगार का अवसर दे रही हैं। आगे आने वाले समय में महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना को और मजबूती से किया जाएगा
मौसमी कुमारी ने अपने पक्ष में बल्ला छाप पर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद और साथ से ही वार्ड 15 का विकास और भविष्य जुड़ा हुआ है।


