कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए महिला कांग्रेस ने किया जन संपर्क

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने वार्ड 15, 16 और 17 में जनसंपर्क किया।
सीता राणा ने मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को कुप्पी छाप पर मुहर लगाने की अपील की।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद नगर निगम में विकास के लिए मेयर पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को वोट मिले तभी धनबाद का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *