वार्ड 16 की पार्षद प्रत्याशी अरुणा कुमारी ने किया जनसंपर्क

Local

अरुणा कुमारी ने क्रम संख्या 3 चुनाव चिन्ह बल्ला छाप पर वोट करने की अपील की
भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 16 की पार्षद प्रत्याशी अरुणा कुमारी ने ए ब्लॉक में सघन जन संपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में क्रम संख्या 3 चुनाव चिन्ह बल्ला छाप पर वोट देने की अपील किया।
अरुणा कुमारी ने मौके पर कहा कि वार्ड 16 में नागरिक सुविधा को लेकर सड़क नाली स्ट्रीट लाइट सफाई के क्षेत्र में लगातार कार्य किया गया है। वार्ड 16 में जो कार्य छूट गया है उसे जनता के आशीर्वाद के साथ पूरा करूंगी।
अरुणा कुमारी ने कहा कि वार्ड 16 में विकास दिखता है और यह जनता के परामर्श और सहयोग से ही संभव हुआ है। लोगों को सरकारी योजना का लाभ भी मिला है। जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 16 में तेजी से विकास होगा।
अरुणा कुमारी ने अपने पक्ष में क्रम संख्या 3 चुनाव चिन्ह बल्ला छाप पर वोट देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *