कृष्णा कुमार भुईयां उर्फ रामा ने किया तूफानी दौरा

Local

कार्यालय का उद्घाटन कर मांगा समर्थन

बाघमारा। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 4 के पार्षद प्रत्याशी कृष्णा कुमार भुईयां उर्फ रामा ने अपने क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। वार्ड नंबर 4 में पार्षद प्रत्याशी कृष्णा कुमार भुईयां उर्फ रामा और उनके निवेदक ऋषि देव भुईयां ने मनसा मंदिर में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर मंदिर में माथा टेका और माँ मनसा का आशीर्वाद लिया और अपने समर्थकों के साथ वार्ड संख्या 4 के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।


कृष्णा कुमार भुईयां उर्फ रामा ने तेतुलमारी स्थित चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृष्णा कुमार भुईयां उर्फ रामा ने बताया कि वार्ड 4 के संपूर्ण विकास के लिए जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। जनता का समर्थन और सहयोग मुझे मिल रहा है। जनता से अपील करते हैं कि 23 फरवरी को क्रम संख्या 5 के साइकिल पंप छाप पर मुहर लगा कर विजयी बनाएं।
कृष्णा कुमार भुईयां उर्फ रामा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 4 को आदर्श वार्ड बनाऊंगा। क्षेत्र में पानी गंदगी की समस्या को खत्म कर निर्बाध पानी , 22 घंटा बिजली, नियमित सफाई, सड़क के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने का कार्य करूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *