बाघमारा में होटल परिसर से दर्जनों युवक और युवती को हिरासत में लिया गया

Local

कतरास-बाघमारा रोड पर ग्रामीणों का हंगामा
अवैध गतिविधि के आरोप में होटल पर कार्रवाई की मांग

बाघमारा। बाघमारा कतरास रोड पर मान सिंह करवा (मुरना) क्षेत्र के ग्रामीणों ने कथित अवैध देह व्यापार को लेकर एक होटल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने करीब छह माह पहले से उक्त होटल में देह व्यापार से सामाजिक वातावरण खराब होने की शिकायत की थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने होटल में संदिग्ध जोड़ों को जाते देखा। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और होटल को घेर कर विरोध करने लगे। विरोध के दौरान कतरास-बाघमारा रोड कुछ घंटों तक जाम रहा। जिससे यातायात प्रभावित हुआ।


सूचना मिलते ही कतरास पुलिस और बाघमारा महिला थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल परिसर से दर्जनों युवक और युवती को हिरासत में लेकर बाघमारा महिला थाना भेज दिया। साथ ही होटल कैंपस से तीन मोटरसाइकिल भी जब्त कर थाने ले जाई गईं। होटल का राजिस्टर और अन्य सामान जप्त किया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत धनबाद उपायुक्त को भी सौंपी जा चुकी है। पुलिस के भूमिका पर भी संदेश है। प्रशासन के मिलीभगत से यह सब चल रहा था।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *