भूली। प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के दो वर्ष पूरा करने पर सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री प्राची विश्वकर्मा ने बधाई दी।
प्राची विश्वकर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि प्रयास पत्र अपने स्थापना काल से सामाजिक राजनीतिक विषयों के साथ महिला सशक्तिकरण के विषय पर निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए जनता के सवालों को रखा और जनता की आवाज बनी। सौभाग्य स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रमों को लगातार प्रयास पत्र में स्थान मिला इसके लिए आभार व्यक्त करती हूं और प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के दो वर्ष पूरा संपादक तरुण चंद्र राय के साथ पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं देती हूं।

