जगह जगह संजीव सिंह का भव्य स्वागत
भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का शुक्रवार को तूफानी दौरा किया। संजीव सिंह का भूली के कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। संजीव सिंह के समर्थक गाजे बाजे के साथ संजीव सिंह का स्वागत किया।

संजीव सिंह अटल स्मृति पार्क पहुंचे और अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जहां सजीव सिंह ने लोगों से बात की और अपने संबोधन में संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद में विकास का विजन लेकर आपके बीच आएं हैं। भूली से लगाव रहा है। आज भूली की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पानी बिजली की समस्या का निदान मेरी प्राथमिकता होगी। आप अपना आशीर्वाद बनाएं रखिए। धनबाद का विकास होगा।
संजीव सिंह का झारखंड मोड, ई ब्लॉक सेक्टर 2 दुर्गा मंदिर, बी ब्लॉक दुर्गा मंदिर, आजाद नगर पासवान चौक में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

