पार्षद प्रत्याशी मौसमी कुमारी के पक्ष में चल जनसंपर्क अभियान

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 की पार्षद प्रत्याशी मौसमी कुमारी के पक्ष में क्रम संख्या 3 चुनाव चिन्ह बल्ला छाप पर वोट देने को लेकर भूली में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि वार्ड 15 के विकास को लेकर सड़क नाली स्वास्थ्य सुविधा को लेकर काफी कुछ कार्य किया गया। भूली वासियों को पानी मिले इसके लिए लड़ाई लड़ी गई। तकनीकी कारणों से संपूर्ण कार्य नहीं हो पाया है। वार्ड 15 में नियमित सफाई पर जोर दिया गया। सरकारी योजना को लेकर लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाया गया।
रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने अपील किया किया मौसमी कुमारी को 3 क्रमांक पर बल्ला छाप पर मुहर लगाकर जीत दिलाएं।
वहीं नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से अपील किया कि रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू और मौसमी कुमारी के कार्यकाल में भूली के वार्ड 15 में बेहतर कार्य हुआ है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी और अटल क्लिनिक के माध्यम से गरीब मध्यम वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी सहायता मिली है। नागरिक सुविधा को लेकर हमेशा आंदोलनरत रहने वाले का समर्थन करें और मौसमी कुमारी के जीत को सुनिश्चित करने के लिए 23 फरवरी को बल्ला छाप पर मुहर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *