भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने जनसंपर्क कर अपने लिए क्रम संख्या 8 चुनाव चिन्ह ब्रीफकेस छाप पर मुहर लगा कर समर्थन देने की अपील की।
वार्ड 17 के लाल भवन, आंबेडकर नगर, कुम्हार पट्टी आदि क्षेत्र में जनसंपर्क कर सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने समर्थन कर जीत का आशीर्वाद मांगा। मौके पर सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि वार्ड 17 के संपूर्ण विकास की योजना तैयार है आपके आशीर्वाद से वार्ड 17 का विकास होगा। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, नागरिक सुविधा, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, सफाई और महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ कर आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया जाएगा।
मौके पर अनिल साव ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सेवाभावी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा को ब्रीफकेस छाप क्रम संख्या 8 पर मुहर लगाकर जीत दिलाने का काम करें। वार्ड 17 का विकास और हर घर में खुशहाली आएगी।

