हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरार ग्रामीणों में आक्रोश

Local

प्रबंधन ने कहा नियम के तहत हो रहा काम, विस्थापन के लिए ग्रामीण नहीं दे रहे दस्तावेज

बाघमारा। बीसीसीएल के एरिया तीन अंतर्गत न्यू आकाश किनारी कोलियरी में संचालित जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कोयला उत्खनन के लिए किए गए हैवी ब्लास्टिंग में आगाहडीह के आवासों में दरार पड़ गया। जिसके बाद शनिवार्बको आक्रोशित ग्रामीण न्यू आकाश किनारी कोलियरी में दर्जनों की संख्या में पहुँचे। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि घरों में हैवी बालास्टिंग के कारण घर में दरार पड़ रहा हैं। हैवी बालास्टिंग से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन हम सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापन करें। अगर प्रबंधक हम सभी को विस्थापन नहीं करता है तो आने वाले समय में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
वही कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जेपी जायसवाल ने कहा कि ब्लास्टिंग नियम अनुसार किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण को विस्थापन के लिए 93 में से 60 लोगों का कागजी परिक्रिया पूरा कर लिया गया है लेकिन बाकी अन्य लोगों ने अपना दस्तावेज नहीं जमा किया है। जिसके कारण विस्थापन कार्य रुका हुआ है जैसे ही कागजी परिक्रिया पूर्ण हो जाएगी मुआवजा के साथ-साथ विस्थापन नीति का लाभ दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *