धनबाद के सम्मान को बढ़ाया नागरिक सुविधा उपलब्ध कराया – क्षतिज अग्रवाल

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में क्षतिज अग्रवाल ने भूली बस्ती में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
भूली बस्ती में जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षतिज अग्रवाल ने चंद्रशेखर अग्रवाल के लिए बिस्कुट छाप क्रम संख्या 6 पर वोट करने की अपील किया।
क्षतिज अग्रवाल ने मौके पर कहा कि धनबाद नगर निगम का महापौर रहते धनबाद को विकास की गति दी। धनबाद में विकास को नया आयाम दिया। नागरिक सुविधा दी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लगभग दस हजार आवास बना कर सम्मान जनक जीवन दिया। मेयर प्रत्याशी के तौर पर चंद्रशेखर अग्रवाल को बिस्कुट छाप पर मुहर लगाकर धनबाद के गौरव को आगे बढ़ाना है।
अविनाश कुमार ने जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा कि वार्ड 15 और 16 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं में श्री अग्रवाल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य पर भरोसा है और पूर्ण सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *