संजीव कुमार के चुनावी कार्यालय का विधायक राज सिंहा ने किया उदघाटन

Local


भूली। भूली के शक्ति मार्केट में धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिंहा ने फीता काट कर किया। धनबाद विधायक राज सिंहा को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
चुनावी कार्यालय के उद्घाटन उपरांत राज सिंहा ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को हरी मिर्च छाप पर मुहर लगाकर विजय बनावें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, इंद्रकांत झा, लड्डू सिंह, बबलू सिंह, प्रयागराज रविदास, उपेन्द्र चौहान, अनिल कुमार, श्याम शर्मा, सावित्री देवी, आशा राय, संजू कुमारी, महेश सिंह, बबलू पंडित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *