भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 से पार्षद प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार ने चुनाव चिह्न बल्ला छाप क्रमांक संख्या 3 पर वोट अपील के साथ रविवार को जोरदार प्रचार प्रसार किया। जितेंद्र कुमार ने पूरे क्षेत्र में मतदाताओं के बीच प्रचार प्रसार किया। बताते चले कि लोगो ने कहा जितेंद्र कुमार समाज सेवक की भूमिका में बराबर सक्रिय रहने का काम करते हैं आज जरूरत है वार्ड के लोग इनको अपना अपना वोट देकर अधिकार देने का काम करें ताकि जितेंद्र कुमार वार्ड नंबर 17 का समुचित विकास कर सके। जितेंद्र कुमार का सोच आदर्श वार्ड बनाने का है। प्रवीण कुमार ने कहा कि वार्ड 17 के विकास के लिए एक अच्छा विचार और विजन वाला पार्षद चाहिए जिसे जितेंद्र कुमार पूरा करते हैं।


