धनबाद/भूली। भूली के बुधनी हटिया मैदान मां मंगलाचंडी मंदिर प्रांगण में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढुल्लू महतो के जन सभा में जन सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम का नेतृत्व मुकेश लाल यादव ने किया और संचालन रजनीश तिवारी ने।
मुकेश लाल यादव ने बताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के लिए सांसद ढुल्लू महतो की जन सभा में आस्था का जन सैलाब दिखा। यह आस्था धनबाद में ढुल्लू महतो द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को लेकर है। लोगों को ढुल्लू महतो जी के कार्य और उनके कथन पर भरोसा है और यही भरोसा आज दिखा।
अपने जनसभा में ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद की जनता को भ्रष्टाचारी लुटेरा और लोगों को डराने धमकाने वाला नहीं चाहिए। धनबाद की जनता को सड़क पानी आवास चाहिए और इसके लिए धनबाद नगर निगम के महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को हरी मिर्च छाप पर मुहर लगाकर विजय बनाने का काम करें।


