भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 की पार्षद प्रत्याशी मौसमी कुमारी के चुनाव प्रचार के साथ ही वार्ड में महिलाओं का रुझान बढ़ रहा है। वार्ड 15 में महिला सम्मान और महिला सुरक्षा को लेकर किए गए प्रयास से महिलाओं में मौसमी कुमारी के प्रति आस्था बढ़ा है।
सुधा सिंह ने कहा कि वार्ड 15 में महिलाओं के सम्मान के लिए काम हुआ है। आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने को लेकर समूह गठन ने महिलाओं में आशा की किरण पैदा की है। मतदाताओं से अपील करते हैं कि 23 फरवरी को बल्ला छाप पर वोट देकर मौसमी कुमारी को विजय बनाएं।
मधुमति सिंह ने कहा कि महिलाओं में पार्षद प्रत्याशी के चुनाव में मौसमी कुमारी को लेकर जोश दिख रहा है। समर्थन भी मिल रहा। वार्ड में विकास का काम भी हुआ है। शिवपुरी में अस्पताल का बनना , सड़क नाली निर्माण, महिला उत्थान को लेकर कार्य हुआ है।


