नफरत फैला कर कुछ लोग चुनाव जीतना चाहते हैं – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर पद पर सभी प्रत्याशी दम लगा रहे हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में सीता राणा ने शमशेर आलम के लिए कूपी छाप पर वोट देने की अपील की।
सीता राणा ने भूली बस्ती के डुमरी टोला, गोधर काली बस्ती, धनसार, भागाबांध में शमशेर आलम के लिए जनसंपर्क कर कूपी छाप पर वोट मांगा।
सीता राणा ने कहा कि मेयर चुनाव में कुछ लोग नफरत फैला कर चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन मतदाताओं ने नफरत को नकार दिया है और धनबाद के विकास के लिए शमशेर आलम का साथ निभा रहे हैं।
सीता राणा ने कहा कि करीब साढ़े तीन दशक धनबाद में सत्ता में बने रहने के बाद भी उनके पास जनता के पानी बिजली सड़क सफाई शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के मुद्दे पर बोलने के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ कोरा सपना दिखा रहे। धनबाद मेयर सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम की जीत पक्की है और हम मतदाताओं से अपील कर रहे कि अपना वोट कूपी छाप पर देकर शमशेर आलम को विजय बनाएं।
जनसंपर्क में जानकी देवी, कविता धीवर, रिंकू कुमारी , नीतू देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *