धनबाद / भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने सघन जनसंपर्क कर अपने लिए फव्वारा छाप क्रम संख्या 23 पर वोट देकर विजय बनाने की अपील की।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में चार दशकों से सत्ता में रहने वाले भी आज सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के मुद्दे पर बोलने के बजाय अपराध का दलदल तैयार कर रहे। धनबाद का विकास के लिए 23 फरवरी को 23 नंबर पर चुनाव चिन्ह फव्वारा छाप पर मुहर लगाकर विजय बनाएं।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है नागरिक सुविधा भी ठीक से नहीं मिलती। ऐसे में धनबाद का विकास कैसे होगा। धनबाद का विकास के लिए फव्वारा छाप ही एकमात्र विकल्प है।

