धनबाद के विकास के लिए शमशेर आलम ही उचित – सीता राणा

Local


भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में भूली के वार्ड 15 में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने जनसंपर्क कर शमशेर आलम के लिए कूपी छाप पर वोट मांगा।
वहीं सीता राणा ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए शमशेर आलम ही उचित प्रत्याशी हैं। धनबाद में आम लोगों को मूलभूत सुविधा भी नहीं मिलती। सड़क जाम प्रदूषण विस्थापन की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जिनके हाथों में सत्ता रही वह भी आज विकास ना होने का ढिंढोरा पीट रहे। धनबाद का विकास कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम के हाथों को मजबूत बना कर ही संभव है। इसलिए 23 फरवरी को कूपी छाप पर मुहर लगाकर शमशेर आलम को विजय बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *