धनबाद के विकास के लिए शमशेर आलम को विजय बनाएं – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पुटकी सेन्द्रिया ऑफिस, श्रीनगर न्यू कॉलोनी, पुटकी 10 नंबर खटाल में जनसंपर्क कर शमशेर आलम के लिए कूपी छाप पर वोट मांगा।
वहीं सीता राणा ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए शमशेर आलम को समर्थन दें और कूपी छाप पर वोट देकर विजय बनाएं। धनबाद में सड़क जाम प्रदूषण विस्थापन की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जिनके हाथों में सत्ता रही वह भी आज विकास ना होने का ढिंढोरा पीट रहे। धनबाद का विकास कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम के हाथों को मजबूत बना कर ही संभव है। इसलिए 23 फरवरी को कूपी छाप पर मुहर लगाकर शमशेर आलम को विजय बनाएं।
जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को धनबाद के विकास के लिए वोट करने की अपील किया और कूपी छाप पर वोट देने के तरीकों को लेकर जागरूक किया। इस। अवसर पर जानकी देवी, रिंकू कुमारी, राधा देवी, मानो देवी, बबीता देवी, सावो देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *