भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 16 के पार्षद प्रत्याशी अनीता कुमारी ने सघन जनसंपर्क कर अपने लिए क्रम संख्या 2 चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर के लिए वोट देने का आग्रह किया। अनीता कुमारी जनसंपर्क के दौरान कहा कि वार्ड 16 में जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करना चाहती है। वार्ड 16 में नागरिक सुविधा मिले, पानी बिजली की सुविधा मिले, अच्छा स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक केंद्र का संगम बनाने के लिए 23 फरवरी को क्रम संख्या 2 पर बेबी वॉकर छाप पर वोट देकर अपना आशीर्वाद दें।

