शमशेर आलम के पक्ष में जनसंपर्क
भूली । धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भूली के डी ब्लॉक शिवपुरी, सी ब्लॉक, अमन सोसायटी, आजाद नगर पुटकी, भेलाटांड़ में मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के लिए कूपी छाप पर वोट मांगा और जनसंपर्क के दौरान सीता राणा ने कहा कि धनबाद के विकास के लिए शमशेर आलम को वोट दें। धनबाद में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और जिनके पास सत्ता थी वह भी आरोप लगा रहे कि धनबाद में विकास नहीं हुआ। धनबाद में विकास कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम ही कर सकते हैं। शमशेर आलम को अपना समर्थन कूपी छाप पर वोट देकर करें।
जनसंपर्क के दौरान जानकी देवी, रिंकू कुमारी आदि शामिल थी।


