चंद्रशेखर अग्रवाल के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब

Local

भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का शुक्रवार को भूली में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। झारखंड मोड में चंद्रशेखर अग्रवाल बका भव्य स्वागत किया गया। वहीं श्री अग्रवाल ने बुधनी हटिया बी ब्लॉक में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
चंद्रशेखर अग्रवाल ने भूली भ्रमण कर बिस्किट छाप पर मुहर लगाकर जीत दिलाने की अपील की।
चंद्रशेखर अग्रवाल के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ बालेशवर प्रसाद, मिथलेश पासवान, अविनाश कुमार, अशोक गुप्ता, संतोष सिंह, शैलेश सोनी, दीपक शर्मा, राहुल सिंह, सरजू शर्मा आदि समर्थकों के साथ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *