मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने किया जनसंपर्क

Local


धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने लिए फव्वारा छाप पर वोट देने की अपील की। लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद की जनता का सेवा करने का एक अवसर दीजिए। धनबाद में लोगों को पानी बिजली सड़क के साथ बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करूंगी। धनबाद को प्रदूषणमुक्त बनाऊंगी, धनबाद में सुरक्षा मुहैया कराना प्राथमिकता होगी। व्यापार के लिए सुरक्षित माहौल बनाऊंगी।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि चुनाव में अप्रत्यक्ष तरीके से मतदाताओं को लुभाया जा रहा है, अगर उनकी मंशा कामयाब हो गई तो अगले पांच साल ठगा हुआ महसूस होगा।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है वह संकेत है कि धनबाद में फव्वारा छाप पर मुहर लगेगी। जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *