श्रवण राय को धनबाद महानगर की कमान बधाई

Local


धनबाद। धनबाद भाजपा में धनबाद महानगर अध्यक्ष के लिए फिर से पार्टी ने श्रवण राय पर भरोसा जताया है। श्रवण राय को दुबारा धनबाद महानगर का कमान सौंपा गया।
श्रवण राय के धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर श्रवण राय को बधाई दी।
भाजपा नेत्री सह सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने श्रवण राय को पुष्प भेंटकर बधाई दी और कहा कि धनबाद महानगर में भाजपा श्रवण राय के नेतृत्व में बेहतर कार्य करेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।


श्रवण राय को माला पहनाकर बधाई देते हुए सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि भाजपा संगठन को श्रवण राय के सानिध्य से फायदा होगा। पार्टी मजबूती से कार्य करेगी। श्रवण राय को धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नया ऊर्जा का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *