भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 की पार्षद प्रत्याशी मौसमी कुमारी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वार्ड 15 का दौरा किया। मौसमी कुमारी ने सोमवारी हटिया मैदान के विवेकानंद चौक से आशीर्वाद यात्रा की शुरुवात की उठ पूरे वार्ड का दौरा किया।
मौसमी कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि वार्ड 15 में निगम द्वारा समुचित विकास कार्य हुआ और लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है। स्वयं सहायता समूह के गठन से महिला सशक्तिकरण को नया बल मिला और इससे समाज में बदलाव आया। महिलाओं की आर्थिक शक्ति बढ़ी और सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के दिशा में सकारात्मक पहल की जिसमें स्कूल का भवन निर्माण और शहरी स्वास्थ्य केंद्र के साथ अटल क्लिनिक ने इलाज को सुलभ बना दिया है। लगभग मोहल्ला में सड़क और नाली निर्माण कार्य किया गया है। अब जो कार्य अधूरा है उसे अब पूरा करूंगी। जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।
मौसमी कुमारी ने क्रम संख्या 3 चुनाव चिन्ह बल्ला छाप पर वोट देकर अपना आशीर्वाद देने की अपील की।

