भूली । धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा कर अपने पक्ष में बल्ला छाप पर वोट करने की अपील की। चुनावी प्रचार प्रसार के अंतिम दिन जितेंद्र कुमार ने आजादनगर, श्यामनगर, आंबेडकर नगर, कुम्हार पट्टी, कैलाश पूरी, अमन सोसाइटी गेट नंबर 1 से 4 तक, याहिया नगर, गफ्फार कॉलोनी, सिटी स्कूल के सभी भागों में जनसंपर्क कर जोरदार अभिवादन स्वीकार किया। पद यात्रा के दौरान माता बहने, बुजुर्ग, युवा, ग्रामीण गणों की उपस्थिति हुई। वार्ड वाशियो ने जोरदार अभिवादन स्वीकार किया और कहा आप जितेंद्र कुमार आगे बढ़िये। वार्ड नंबर 17 वाशी गण साथ में शामिल थे।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड वाशी से हमेशा जुड़ा रहने का काम करता हु आम मतदाता अगर आशीर्वाद देते है तो वार्ड को आदर्श और विकसित वार्ड बनाऊंगा।

