कतरास। बीसीसीएल के एरिया 5 अंतर्गत निचित पुर कोलियरी के डिपो में कोयला की मांग को लेकर रविवार को असंगठित मजदूरों संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान करते हुए निचित पुर डिपो में काम बंद करवा दिया।
असंगठित मजदूर संघ के अध्यक्ष कपिल यादव ने बताया कि कोलियरी प्रबंधक के मनमानी के कारण आज सैकड़ों मजदूर त्राहिमाम कर रहे हैं। निचितपुर डिपो के लिए जो कोयला आवंटित होता है उसे बाँसजोड़ा डिपो भेज दिया जाता है। जिसके कारण पिछले तीन माह से मजदूरों को कोयला नहीं मिल रहा है।
अनिश्चितकालीन बंदी के माध्यम से असंगठित मजदूर संघ ने अपनी एकता दिखाई है। वहीं आंदोलन के बाद वार्ता करने के लिए प्रबंधक की ओर से कोई पहल नहीं किया गया है।

