नाई समाज संघ का होली मिलन समारोह

Local


भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित श्री हनुमान मंदिर और बाबा धर्मदास मंदिर प्रांगण में नाई समाज संघ के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रदेव ठाकुर ने की और कार्यक्रम का संचालन दीपक ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि नाई समाज संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर शामिल हुए।
दीनानाथ ठाकुर ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली हमारी सांस्कृतिक परंपरा है। होली को नशा मुक्त तरीके से मनाया जाना चाहिए। होली को सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं।
सचिव दीपक शर्मा ने कहा कि होली का पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। सभी का जीवन रंगों सा रंगीन हो, होली को प्रेम सदभाव के साथ मनाएं। नाई समाज संघ होली के अवसर पर सभी को ढेरों बधाई देते हैं।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से अजय शर्मा, गंगा ठाकुर, महादेव ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, मुकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, कपिल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, विजय ठाकुर, पंकज , सुभाष ठाकुर, विक्की कुमार, सुनील ठाकुर, पिंटू, राजकुमार, बिरजू कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *