अरुणा कुमारी ने वार्ड 16 से जीत दर्ज किया

Local

अरुणा कुमारी ने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी अनीता कुमारी को 226 मतों से मात दी।
भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2926 में वार्ड 16 की प्रत्याशी अरुणा कुमारी ने दूसरी बार जीत दर्ज किया। अरुणा कुमारी का चुनाव चिन्ह बल्ला छाप था। जिसे कुल 2688 मत प्राप्त हुआ। वहीं बेबी वॉकर छाप से चुनाव लड़ रही अनीता कुमारी को 2462 मत प्राप्त हुआ। अरुणा कुमारी ने 226 मतों से चुनाव जीत लिया।
अरुणा कुमारी के जीत के बाद समर्थकों में जोश देखा गया। ढोल नगाड़े के साथ अरुणा कुमारी और अशोक यादव का स्वागत किया गया।
अरुणा कुमारी ने कहा कि यह जनता की जीत है। जो विश्वास जनता ने मुझ पर दिखाया और जीत दिलाई उनका आभार व्यक्त करती हूं।
पूर्व पार्षद अशोक यादव ने कहा कि वार्ड 16 के मतदाताओं ने जो भरोसा जताया और अपना आशीर्वाद दिया उसे अपना वादा पूरा कर चुकाएंगे।
भूली बी ब्लॉक टेंपो स्टैंड के समीप पार्षद कार्यालय पर समर्थकों ने जम के होली मनाया और अरुणा कुमारी के जीत पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *