@ विजय कुमार
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बाघमारा। बाघमारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा स्वास्थ्य मेला 2026 का शुभारम्भ बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने फीता काटकर किया। मेला में कुल 24 स्टॉल के माध्यम से लोगों को विभिन्न जानकारी साझा की गई। मेला का रंगारंग उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मंजू दास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मेला को सफल संचालन हेतु मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश चंद्र प्रकाश, प्रखंड लेखा प्रबंधक सन्नी लाल विद्यार्थी,सभी चिकित्सा पदाधिकारी,सभी स्वास्थ्य कर्मी आदि का योगदान रहा।


