होली मिलन समारोह में खूब उड़ गुलाल

Local

विधायक राज सिंहा ने धनबाद वासियों को दी होली की शुभकामना।
धनबाद। धनबाद के टाउन हॉल में धनबाद विधायक राज सिंहा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संगीतमय होली मिलन समारोह में लोग झूमते रहे। होली के पारंपरिक गीतों का लोगों ने लुफ्त उठाया। धनबाद विधायक राज सिंहा ने भी संगीतमय प्रस्तुति देकर होली के आनंद को बढ़ा दिया।
धनबाद विधायक राज सिंहा ने धनबाद वासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली हमारी संस्कृति का हिस्सा है और सनातन संस्कृति और परंपरा का केंद्र रहा है। जो असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह होली सभी के जीवन में आनंद और खुशियां लेकर आए।
होली मिलन समारोह में संजीव कुमार, मनोज मालाकार, भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, इंद्रकांत झा, उमेश्वर झा, सुमन सिंह, पप्पू शर्मा, आशा राय, जगदीश प्रसाद राय, रंजय सिंह, सहित भाजपा के सम्मानित सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *