कतरास थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

Local

@ विजय कुमार
बाघमारा। कतरास थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने किया। शांति समिति की बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सदस्यों ने अपना अपना विचार साझा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कतरास थाना असित कुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमारी संस्कृति , प्रकृति का सम्मान को लेकर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
असित कुमार सिंह ने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ हो अश्लील गाना भी नहीं बजाना है। जिससे किसी के भावना को ठेस लगे ऐ माहौल बिगड़े। होली पर्व me माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के दौरान अफवाह पर ध्यान ना दें। अगर कोई अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
बैठक उपरांत सभी शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *