सब के लिए खुशियां भरा हो होली का पर्व – ढूलू महतो

Local


भूली। भूली के आजाद नगर में लाल भवन के पास समाजसेवी मुकेश लाल यादव के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में धनबाद सांसद ढूलू महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जहां सांसद ढूलू महतो का भव्य स्वागत किया गया। पुष्पमाला पहनाकर मुकेश लाल यादव ने स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी गई।
मौके पर सांसद ढुलू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि होली हमारी सांस्कृति का हिस्सा है। होली असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हमे अपने जीवन में भी सत्य के साथ खड़ा रहना चाहिए।
सांसद ढुलू महतो ने होली की बधाई दी।
मुकेश लाल यादव ने कहा कि धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने विकास के रास्ते धनबाद वासियों के सालों पुराना मांग और अपेक्षा को पूर्ण कर खुशियां बांटने का काम किया है। होली में जिस तरह हम अपने लोगों के साथ सभी गले शिकवे भूल कर एक साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाते हैं। हमें भी सांसद ढुलू महतो जी के साथ खड़े होकर सत्य का साथ देना है।
होली मिलन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।


इस अवसर पर महेश पासवान, शंकर दयाल सिंह, भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रजनीश तिवारी, इंद्रकांत झा, ललन मिश्रा, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, अनिल साव, सूरज कुमार विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद राय, आशा राय, मनमोहन सिंह, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, गंगा बाल्मीकि, गोवर्धन यादव, राकेश क्रांति विश्वास, पंकज सिंह , आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *