भूली। स्वामी विवेकानंद के जयंती के उपलक्ष्य पर भूली डी ब्लॉक सोमवारी हटिया मैदान स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि मिथलेश पासवान का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को ठंड से राहत हेतु कंबल का वितरण किया गया।

रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं। उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार संस्था के सहयोगी बबलू सिंहा के आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम सादगी से मनाया गया। अगले वर्ष धूमधाम से जयंती मनाई जाएगी।
मिथलेश पासवान ने कहा कि सनातन विचार और आधुनिकता के बीच स्वामी विवेकानंद ने पुल बनाया उस पदचिन्ह पर चलकर युवा राष्ट्र को मजबूत बना सकते हैं।
डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अंग्रेजी प्रभाव के बावजूद स्वामी विवेकानंद ने सनातन विचार को स्थापित कर देश को नव पथ दिखाया। जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बना हुआ है।
मौके पर मनमोहन सिंह, राणा दत्ता ,संतोष सिंह ,नागरिक संघर्ष मौर्चा के अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा, ललन मिश्रा, मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद राय, अमरजीत कुमार सत्यम, महेश सिंह, दीपक कुमार महतो, चमेलवा देवी ,सुनैना देवी ,जयंता मजूमदार आदि ने पुष्प अर्पित किया ।

