भूली। आजाद नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में पूजा कमिटी द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनंता सिंह पिता बाल्मीकि सिंह 25 अंक में 25 अंक प्राप्त किया , दूसरा स्थान सुहानी कुमारी पिता सुरेंद्र राम ने 24 अंक प्राप्त किया और तीसरा स्थान 21.5 अंक प्राप्त कर दिव्यांश कुमार पिता राकेश यादव ने प्राप्त किया। विजेता बच्चों को समाजसेवी जितेंद्र कुमार और राकेश यादव ने उपहार देकर सम्मानित किया। कई प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने के प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
मौके पर जितेंद्र कुमार ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करता है। अब हर सप्ताह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा बच्चों को खेल कूद प्रतियोगिता से भी जोड़ा जाएगा।
राधा कृष्ण मंदिर कमिटी के सदस्य राकेश यादव ने कहा कि यह मंदिर इस छेत्र की धरोहर है जो लोगों को भक्ति के क्षेत्र में लोगों को आकृष्ट करता है । वहीं क्विज प्रतियोगिता के आयोजन से शिक्षा के स्तर में बढ़ावा मिलेगा। जल्द ही छात्रों के लिए पुस्तकालय खोलने पर विचार किया जा रहा है जिससे छात्रों को सामूहिक पाठ का लाभ भी मिले।
संजय कुमार पंडित ने कहा कि कमिटी का क्विज प्रतियोगिता के आयोजन का प्रयास सराहनीय शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। पप्पू विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा का कोई नहीं है दूजा। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा वार्ड नंबर 17 में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देना हम सभी का मिशन और विजन है। आज जरूरत है कि वार्ड नंबर 17 को आदर्श वार्ड हर स्तर पर बनाने के लिए कृतसंकल्पित भाव से एकजुट हों।

