धनबाद नगर निगम के समक्ष विधायक राज सिंहा का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Local

धनबाद। धनबाद नगर निगम की लापरवाही और जनता की समस्याओं सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं नाली निर्माण करने के लिए नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना धनबाद नगर आयुक्त द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद मंगलवार को समाप्त किया गया।
राज सिंहा ने कहा कि यह केवल धरना समाप्ति नही बल्कि यह धनबाद की जनता की जीत है। यह प्रमाण है कि जब जनता, कार्यकर्ता और संगठन एकजुट होकर खड़े होते हैं, तो प्रशासन को जवाब देना ही पड़ता है। मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ—आंदोलन से जुड़े प्रभावित सभी आमजन, भाजपा धनबाद महानगर के पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता, भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ नेता, विभिन्न संगठनों के सम्मानित प्रबुद्धजन, मीडिया एवं सोशल मीडिया के साथी का समर्थन ही मेरी ताकत रहा। आपके सहयोग, धैर्य और संघर्ष की बदौलत यह लड़ाई आसान हुई और अंततः धनबाद नगर निगम को झुकना पड़ा।
धनबाद विधायक राज सिन्हा के जन हित मुद्दे पर इस प्रयास की सराहना करते हुए ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश आईटी सेल संयोजक जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी ने कहा यह जनता की जीत है। अगर जन प्रतिनिधि का इस तरह का प्रयास रहेगा तो सफलता जरूर मिलेगी। अब जल्द ही धनबाद नगर निगम के सभी वार्ड में विकास होगा। वार्ड 17 में सड़क नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्या भी दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *