प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के दो वर्ष पर विधायक राज सिंहा ने दी बधाई

Local

प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल अपना दो वर्ष सफलता पूर्वक पूरा किया। प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के सभी सदस्यों को ढेरों बधाई। प्रयास पत्र ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के साथ साहित्य जैसे विषय को अपने केंद्र में रखा और जनहित के मुद्दों के साथ बेबाकी और ईमानदारी से पत्रकारिता को जीवंत रखा । इस जीवटता के लिए ये बधाई के पात्र हैं।
प्रयास पत्र ने कई अवसरों पर समाज के ज्वलंत मुद्दों और जनता से जुड़े सवाल को अपने पत्रकारिता का हिस्सा बनाया और उसके समाधान तक का रास्ता खोजा। जिसका लाभ आम लोगों को भी हुआ।
प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल भविष्य में और बेहतर कार्य करे, जनहित के मुद्दों को केंद्र बनाए और निर्भय होकर पत्रकारिता को नया आयाम दें।
इसी के साथ पुनः प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल को दो वर्ष पूरे होने की हार्दिक बधाई, भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *