बीटीए प्रबंधक का रीजनल हॉस्पिटल में किया गया स्वागत

Local


भूली। भूली क्षेत्रीय प्रबंधन कार्यालय के नव नियुक्त प्रबंधक आनंद प्रकाश मंगलवार को भूली रीजनल पहुंचे। जहां जनता मजदूर संघ के रीजनल हॉस्पिटल शाखा के सचिव विनोद सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आनंद प्रकाश का स्वागत किया।
मौके पर जे सी झा, शंभूनाथ तिवारी, आलमगीर आलम, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
जे सी झा ने मौके पर कहा कि श्रमिकों के हित में कार्य हो, आनंद प्रकाश जी पहले भी बीटीए में सेवा दिए हैं। श्रमिक हित में कार्य करेंगे इसका भरोसा है।
विनोद सिंह ने कहा कि जनता मजदूर संघ श्रमिकों के हित और उनके अधिकारों की रक्षा के सतत प्रयत्नशील रही है। नव नियुक्त प्रबंधक आनंद प्रकाश जी से हमलोगों को अपेक्षा है कि श्रमिक हित में निर्णय लेंगे।
मौके पर आनंद प्रकाश ने कहा कि पूर्व में भी भूली में कार्य करने का अवसर मिला है यहां के श्रमिकों और श्रम संगठनों का सहयोग मिला है। श्रमिकों को कार्य के दौरान और सेवानिवृत होने पर कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *