भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष बने मनोज कुमार गुप्ता

Local


भूली। भाजपा ने धनबाद महानगर क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी। भाजपा भूली मंडल में मनोज कुमार गुप्ता को भूली मंडल अध्यक्ष बनाया गया। मनोज कुमार गुप्ता का एक दिन पूर्व ही पिता का देहांत हुआ है। इसके बावजूद मनोज कुमार गुप्ता अपने धार्मिक संस्कार को करते हुए राजनीतिक कर्तव्य का पालन करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया।
मनोज कुमार गुप्ता को भूली मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व पार्षद सह सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार बिल्लू, आशा राय, जगदीश प्रसाद राय, ललन मिश्रा, जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी, विष्णु सिंह, कैलाश गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *