व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे विनोद बिहारी महतो – मदन राम

Local

धनबाद/ झरिया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रिम नेता विनोद बिहारी महतो जी का 34 वां पुण्यतिथि आज 18 दिसंबर 2025 को झरिया विधानसभा अंतर्गत डिगवाडीह मदन राम के आवासीय कार्यालय में मनाया गया पुण्यतिथि में आए हुए अतिथियों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा विनोद बिहारी जी के जीवन के उन संघर्षों के बारे में व्याख्यान किया विनोद बाबू झारखंड के लोगों को कहते थे पढ़ो और लड़ो जब तक आप अपना इतिहास को नहीं पढ़ पाओगे तब तक आप अपने अधिकार के लिए नहीं लड़ पाओगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम ने कहा कि विनोद बिहारी महतो व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे। शिक्षा को अपनाने और सामाजिक परिवर्तन के लिए शिक्षा को ही आधार मानते थे। उनके विचारों पर चल कर ही झारखंड का सपना साकार हो सकता है।

मौके पर झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता सपन बनर्जी झामुम के वरिष्ठ नेता आशीष सिंन्हा झारखंड मुक्ति मोर्चा के इम्तियाज अंसारी गौतम हरि जसीम अंसारी सद्दाम खान महेंद्र कुमार जावेद अंसारी हरिपद महतो कालीपद महतो कमल अंसारी प्रमोद तिवारी मोहम्मद इस्लाम सुभान अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *