बालू लदा ट्रेक्टर ने महावीर महतो को रौंदा मौत

Local

@ विजय कुमार

कतरास। महुदा राजगंज रोड के कांको के मूसा पहाड़ के समीप शुक्रवार की सुबह बालू लदा ट्रेक्टर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया ।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महावीर महतो अपने पुत्री को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा दिलवाने के लिए निचितपुर 2 से बलियापुर जा रहे थे। मूसा पहाड़ी के समीप जब महावीर महतो गुजर रहे थे तो राजगंज की ओर से आ रही बालू लदा ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी।
महावीर महतो और चालक के बीच बहस होने लगी तभी चालक ने महावीर महतो पर ट्रेक्टर चढ़ा कर भाग गया। जिसमें महावीर महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कतरास पुलिस ने ट्रेक्टर जप्त किया है। मौके से चालक फरार हो गया।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों की मांग है कि चालक को गिरफ्तार किया जाय।
बालू लदा ट्रेक्टर अवैध रूप से परिचालन करने की बात सामने आ रही है। स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि अवैध बालू लदा गाड़ी हादसा का कारण बन रहा है। अवैध बालू संचालक इतना दबंग हो गए हैं कि आम आदमी के जान का कोई मूल्य नहीं समझ रहे।
यह घटना प्रशासन के लिए एक चुनौती है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करे।
राजगंज महुदा रोड को स्थानीय लोगों ने जाम कर दिया। करीब दस घंटा तक रोड जाम रहा। बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे और लिखित आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी होगी, कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी और मृतक महावीर महतो के आश्रित को सरकारी योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *